भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए हमले की कड़ी निंदा।

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : आप पार्टी नेता व लोकसभा इंचार्ज जालंधर एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल द्वारा भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए हमले के सम्बन्ध में उनके घर पहुँचकर घटना की जानकारी ली व उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतंत्र में विरोध की बजाय हिंसा का रास्ता अपनाया जा रहा है।
पंजाब सरकार ऐसे शरारती और असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए हमले की कड़ी से कड़ी निंदा करता हूँ और यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Close Menu